सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनेश कुमार सरोज थानाध्यक्ष लोटन व रोहित उपाध्याय थानाध्यक्ष मोहाना व जीवन त्रिपाठी प्रभारी SOG, की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक- 07/08.07.2025 की रात्रि को अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संयुक्त चेकिंग के दौरान जनपद के थाना ढेबरूआ, गोल्हौरा, त्रिलोकपुर व खेसरहा से विभिन्न मुकदमे में वांछित तथा ₹25,000/- इनामिया, जनपद का टॉप 10 शातिर अपराधी सिराजुद्दीन उर्फ़ बबलू पुत्र ओवैदूर्रहमान निवासी वर्डपुर गोसाईगंज थाना मोहाना की संयुक्त पुलिस टीम व बदमाश में मुठभेड़ हुयी, उक्त अभियुक्त सिराजुद्दीन उर्फ़ बबलू ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष लोटन बाल-बाल बच गये, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे घायलावस्था में लोटन-ठोठरी मार्ग पर महदेईया मोड़ के पास से किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त द्वारा पुलिस पर अवैध असलहे से फायर करने अन्य बरामदगी के आधार पर थाना लोटन में मु0अ0स- 86/2025 धारा 109(2) BNS व 3/25, 5/27(1) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें