मंगलवार, 22 जुलाई 2025

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की भब्यता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में जनपद न्यायालय में किया गया बैठक

सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, के निर्देशानुसार दिनांक 22-07-2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर के दिशा-निर्देश में दिनांक 13-09-2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु शैलेन्द्र नाथ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर की अध्यक्षता में जिले के अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में उज्जवल कुमार त्रिपाठी श्रम प्रर्वतन अधिकारी, रितिक वर्मा आबकारी इन्स्पेक्टर, श्रीमती विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तवा पूर्ति निरीक्षक एवं दिलीप कुमार वरिष्ठ निरीक्षक बाटमाप एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर शैलेन्द्र नाथ द्वारा दिनांक 13-09-2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु जिले के अधिकारीगण के साथ विचार-विमर्श किया गया तथा साथ ही साथ यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा प्रभावशाली माध्यम है जो त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करता है। इससे न केवल न्यायिक प्रक्रिया का बोझ कम होगा, बल्कि जनता को समयबद्ध न्याय प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। जिले के अधिकारियों को चाहिए कि वे आपसी समन्वय एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए लंबित वादों की सूची तैयार करें, पक्षकारों से संपर्क कर समाधान हेतु प्रोत्साहित करें, और प्री-लिटिगेशन मामलों को प्राथमिकता दें। इससे विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव होगा। लोक अदालत में मामलों का समाधान आपसी सहमति से होता है, जिससे पक्षकारों के बीच रिश्तों में कटुता नहीं आती और सामाजिक सौहार्द भी बना रहता है। यह पहल न केवल न्याय प्रणाली को सशक्त बनाएगी, बल्कि "न्याय सबके लिए" के सिद्धांत को भी सार्थक करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें