बुधवार, 27 नवंबर 2024

ईश्वर और भगवान में अन्तर

अक्सर कुछ अज्ञानियों द्वारा सनातन धर्म के लोगों पर यह टिप्पणी की जाती है कि उनके कितने भगवान हैं उन्हें खुद पता नहीं है और भगवान या खुदा एक है सनातन धर्म के लोग मूर्खता करते हैं l
उन लोगों से हम यह निवेदन करना चाहेंगे कि कृपया व सनातन धर्म को समझें और उसके बाद टिप्पणी करें सनातन धर्म भी एक ही ईश्वर में विश्वास रखता है , एक ही ईश्वर को मानता है, 
ईश्वर शब्द  ईश धातु और वर्छ प्रत्यय शब्द से बना हुआ है इसका मतलब होता है मालिक या स्वामी ll
ईश्वर उसे कहते हैं जो सृष्टि का निर्माण किए हुए हैं जो सृष्टि का मालिक है वह ईश्वर है l
दूसरा सवाल है तो फिर भगवान किसे कहते हैं तो भग शब्द संस्कृत का शब्द है जिसका का मतलब होता है कल्याण करने वाला, संरक्षक , जिसमें भी कल्याण के  गुण हैं  संरक्षण के गुण हैं वह भगवान है, और कल्याण या संरक्षण कई प्रकार से हो सकता है कई प्रकार का हो सकता है इसीलिए सनातन धर्म में भगवान के प्रकार भी अलग है भगवान  किसी ना किसी रूप में होता है l
और विष्णु पुराण के पांचवें अध्याय में महर्षि पराशर के अनुसार वे लिखते हैं  कि भगवान उसे कहते हैं जिसमें निम्नलिखित गुण हो यानी
 ऐश्वर्य /धर्म/ यश/ श्री/ ज्ञान और वैराग्य l
 यह  गुण किसी में भी हो सकते हैं और हम उसे भगवान कह सकते हैं ईश्वर में भी है यह गुण है और वह भी भगवान है l
 मनुष्य में भी ये  गुण हो सकते हैं, कोई साधारण व्यक्ति या महापुरुष कोई साधु ,संत कोई सामान्य जन  जिसमें  भी हो उसे भगवान के रूप में  पूज सकते हैं l
वैदिक परंपरा के अनुसार जो भी हमारा कल्याण करता है जो भी हमारा संरक्षण करता है सभी भगवान है इसीलिए हम अच्छे मनुष्य और अच्छी वनस्पति और सृष्टि के पंचतत्व सब की पूजा भगवान मान कर करते आ रहे  हैं l संक्षेप में एक उदाहरण से बता दूं कि महाभारत  वाले अर्जुन के सारथी कृष्ण को हम भगवान श्री कृष्ण कहते हैं लेकिन  गीता के उपदेश देते समय एक विशेष समय महाभारत में आया था जब उन्होंने अपना विराट स्वरूप  प्रदर्शित किया था, अर्जुन को छोड़ कर लगभग सब की आंखें बंद हो गई थी और तब उन्होंने कहा था मैं स्वयं ईश्वर हूं लेकिन मनुष्य रूप में उन्हें भगवान श्री कृष्ण ही कहा जाता है l
भगवान श्री कृष्ण के ईश्वर रूप  को कोई नहीं देख पाया था l
इसीलिए सनातन धर्म में भी कल्याण और संरक्षण के  विविध आधार पर भगवान  की पूजा की जाती है भगवान के चित्र बनाए जाते हैं भगवान के मंदिर बनाए जाते हैं लेकिन पूरे विश्व में ईश्वर का कहीं कोई मंदिर नहीं है, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण के ईश्वर रूप को किसी ने नहीं देखा था l
सनातन धर्म में इसीलिए आंख बंद करके ध्यान लगाने की व्यवस्था है जहां हम ईश्वर से साक्षात्कार कर सकते हैं l सनातन धर्म भी एक ईश्वरवाद में ही विश्वास रखता है l  ..     ( रामदेव द्विवेदी, सम्पादक_ ऊँ टाइम्स ) 

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024

आखिर शिव को महादेव क्यों कहा जाता है

शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को स्वयंभू माना गया है जो कि विष्णु पुराण के अनुसार भगवान विष्णु स्वयंभू हैं। विष्णु पुराण के अनुसार ब्रह्मा, भगवान विष्णु की नाभि कमल से पैदा हुए जबकि शिव, भगवान विष्णु के माथे के तेज से उत्पन्न हुए हैं। माथे के तेज से उत्पन्न होने के कारण ही शिव हमेशा योग मुद्रा में रहते हैं।

सोमवार, 23 सितंबर 2024

शिव का द्रोही मुझे स्वप्न में भी पसंद नहीं - भगवान राम

।।ॐ।। ओम नम: शिवाय।- 'ओम' प्रथम नाम परमात्मा का फिर 'नमन' शिव को करते हैं। 'सत्यम, शिवम और सुंदरम' जो सत्य है वह ब्रह्म है:- ब्रह्म अर्थात परमात्मा। जो शिव है वह परम शुभ और पवित्र आत्म तत्व है और जो सुंदरम है वही परम प्रकृति है। अर्थात परमात्मा, शिव और पार्वती के अलावा कुछ भी जानने योग्य नहीं है। इन्हें जानना और इन्हीं में लीन हो जाने का मार्ग है-हिंदुत्व।

शिव है प्रथम और शिव ही है अंतिम। शिव है सनातन धर्म का परम कारण और कार्य। शिव को छोड़कर अन्य किसी में मन रमाते रहने वाले सनातन विरुद्ध है। शिव है धर्म की जड़। शिव से ही धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष है। सभी जगत शिव की ही शरण में है, जो शिव के प्रति शरणागत नहीं है वह प्राणी दुख के गहरे गर्त में डूबता जाता है ऐसा पुराण कहते हैं। जाने-अनजाने शिव का अपमान करने वाले को प्रकृ‍ति कभी क्षमा नहीं करती है।
शिव का रूप : शिव यक्ष के रूप को धारण करते हैं और लंबी-लंबी खूबसूरत जिनकी जटाएँ हैं, जिनके हाथ में ‘पिनाक’ धनुष है, जो सत् स्वरूप हैं अर्थात् सनातन हैं, यकार स्वरूप दिव्यगुणसम्पन्न उज्जवलस्वरूप होते हुए भी जो दिगम्बर हैं। जो शिव नागराज वासुकि का हार पहिने हुए हैं, वेद जिनकी बारह रुद्रों में गणना करते हैं, पुराण उन्हें शंकर और महेश कहते हैं उन शिव का रूप विचित्र है। अर्धनग्न शरीर पर राख या भभूत मले, जटाधारी, गले में रुद्राक्ष और सर्प लपेटे, तांडव नृत्य करते हैं तथा नंदी जिनके साथ रहता है। उनकी भृकुटि के मध्य में तीसरा नेत्र है। वे सदा शांत और ध्यानमग्न रहते हैं। इनके जन्म का अता-पता नहीं हैं। वे स्वयंभू माने गए हैं।
शिव का निवास : ति‍ब्बत स्थित कैलाश पर्वत पर प्रारम्भ में उनका निवास रहा। वैज्ञानिकों के अनुसार तिब्बत धरती की सबसे प्राचीन भूमि है और पुरातनकाल में इसके चारों ओर समुद्र हुआ करता था। फिर जब समुद्र हटा तो अन्य धरती का प्रकटन हुआ। जहाँ पर शिव विराजमान हैं उस पर्वत के ठीक नीचे पाताल लोक है जो भगवान विष्णु का स्थान है। शिव के आसन के ऊपर वायुमंडल के पार क्रमश: स्वर्ग लोक और फिर ब्रह्माजी का स्थान है। ऐसा पुराण कहता है...       (रामदेव द्विवेदी) 

रविवार, 18 अगस्त 2024

ब्राम्हणों को कोसने व नीचा दिखाने वाले, पढ़ें ब्राह्मण का इतिहास, यह है ब्राम्हणों का इतिहास

    कम से कम जो ब्राह्मण , ब्राह्मणत्व को मानते हो उनको यह जानकारी होना अति आवश्यक है

 *त्रेता युग में क्षत्रियों का शासन था !!*

    *महाभारत काल में यादव क्षत्रियों का शासन था !!*
         *उसके बाद दलित-मौर्य और बौद्धों का राज था !!*

         *उसके बाद 600 साल मुसलमान बादशाह (अरबी लुटेरों) का राज था..*

      *फिर 300 साल अंग्रेजों का राज था,* 

   *पिछले 71 वर्षों से अंबेडकर का संविधान राजकाज चला रहा है़*

*लेकिन फिर भी सब पर अत्याचार ब्राह्मणों द्वारा किया गया... आश्चर्यचकित करने वाली बात है*!!

   *मूर्खता की कोई सीमा नहीं !*!

  *ब्राह्मणों को गाली देना, कोसना,उन्हें कर्मकांडी,पाखंडी , लालची,भ्रष्ट,ढोंगी जैसे विशेषणों के द्वारा अपमानित करना आजकल ट्रेंड में है*!

*कुछ लोग ब्राह्मणों को सबक सिखाना चाहते हैं , कुछ उन्हें मंदिरों से बाहर कर देना चाहते हैं*

. *वगैरह-वगैरह !!*

     *कुछ कथित रूप से पिछड़े लोगों को लगता है कि ब्राह्मणों की वजह से ही वो 'पिछड़े' रह गये,*
 *दलितों की अपनी दलीलें हैं ,*
*कभी - कभी अन्य जातियों के लोगों के श्रीमुख से भी इस तरह की ब्राह्मण विरोधी बातें सुनने को मिल जाती हैं !*!

         *आमतौर से ये धारणा फैलाई जा रही है कि ब्राह्मणों की वजह से समाज पिछड़ा रह गया*
 *लोग अशिक्षित रह गये, समाज जातियों में बंट गया, देश में अंधविश्वासों को बढ़ावा मिला*
.. *वगैरह - वगैरह !!*

   *आज , ऐसे सभी माननीयों को हृदय से धन्यवाद देते हुए हम आपको जवाब दे रहे हैं*
 ... *हम वैधानिक चेतावनी के साथ कि , हम किसी प्रकार की जातीय श्रेष्ठता में विश्वास नहीं रखते !!*

         *लेकिन आप जान लीजिये , - वो कौटिल्य , जिसने संपूर्ण मगध साम्राज्य को संकटों से मुक्ति दिलाई*
   *देश में जनहितैषी सरकार की स्थापना कराई , भारत की सीमाओं को ईरान तक पहुंचा दिया और कालजयी ग्रन्थ 'अर्थशास्त्र' की रचना की (जिसे आज पूरी दुनिया पढ़ रही है) वो कौटिल्य ब्राह्मण थे !!*
   *आदि शंकराचार्य जिन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधने के प्रयास किये, 8वीं सदी में ही पूरे देश का भ्रमण किया ,विभिन्न विचारधाराओं वाले तत्कालीन विद्वानों- मनीषियों से शास्त्रार्थ कर उन्हें हराया, देश के चार कोनों में चार मठों की स्थापना कर हर हिंदू के लिए चार धाम की यात्रा का विधान किया,जिससे आप इस देश को समझ सकें वो शंकराचार्य ब्राह्मण थे !!*
*कर्नाटक के जिन लिंगायतों को बुद्धिष्ट हिंदुओं से अलग करना चाहतें हैं , उनके गुरु और लिंगायत के संस्थापक - बसव - भी ब्राह्मण थे !!*
*भारत में सामाजिक - वैचारिक उत्थान , विभिन्न जातियों की समानता , छुआछूत -भेदभाव के खिलाफ समाज को एक करने वाले भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत रामानंद , (जो केवल "कबीर" के ही नहीं बल्कि "संत रैदास" के भी "गुरु" थे) ब्राह्मण थे !!*

*दिल्ली में जिस भव्य अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करके दलितों समेत सभी जातियों के लोग खुद को धन्य मानते हैं, उस मंदिर की स्थापना करने वाला स्वामीनारायण संप्रदाय है जिसके जनक घनश्याम पांडेय भी ब्राह्मण थे !!*
*वक्त केअलग-अलग कालखंड में हिंदू समाज में व्याप्त हो चुकी बुराईयों को दूर करने के लिए 'आर्य समाज' व 'ब्रह्म समाज' के रूप में जो दो बड़े आंदोलन देश में खड़े हुए , इन दोनों के ही जनक क्रमश: "स्वामी दयानंद सरस्वती व राजा राममोहनराय"          ( जिन्होंने हमें सती प्रथा से मुक्ति दिलाई ) ब्राह्मण थे !*

*भारत में विधवा विवाह की शुरुआत कराने वाले "ईश्वरचंद्र विद्यासागर" भी ब्राह्मण थे,*

 *इन सभी संतों ने जाति-पांति,छुआछूत,भेदभाव के खिलाफ समाज को जागरुक करने में अपना जीवन खपा दिया*
  *भगवान श्रीराम  की महिमा को '        " रामचरित मानस " ' के जरिये घर-घर में पहुंचाने वाले "तुलसीदास" और भगवान श्रीकृष्ण  की भक्ति की लहर पैदा करने वाले वल्लभाचार्य भी ब्राह्मण थे !*

 *ये भी याद रखिये - मंदिरों में यदि ब्राह्मणों का वर्चस्व था , जैसा कि आप लोग कहते हैं,फिर भी भारत में भगवान परशुराम (ब्राह्मण) के मंदिर नहीं मिलते  हैं*
*विदेशी आधिपत्य के खिलाफ सबसे पहले विद्रोह का बिगुल बजाने संन्यासियों में से अधिकांश लोग ब्राह्मण थे ,*

 *अंग्रेजों की तोपों के सामने सीना तानने वाले मंगल पांडेय , रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेज अफसरों के लिए दहशत का पर्याय बन चुके चंद्रशेखर आजाद , फांसी के फंदे पर झूलने वाले राजगुरु - ये सभी ब्राह्मण थे !!*

    *वंदेमातरम जैसी कालजयी रचना से पूरे देश में देशभक्ति का ज्वार पैदा करने वाले बंकिमचंद्र चटर्जी , जन-गण-मन के रचयिता रविंद्रनाथ टैगोर ब्राह्मण , देश के पहले आईएएस (तत्कालीन ICS) सत्येंद्रनाथ टैगोर भी ब्राह्मण थे*

 *स्वतंत्रता आंदोलन के नायक गोपाल कृष्ण गोखले गांधी जी के गुरु थे*
*बाल गंगाधरतिलक, राजगोपालाचारी भी ब्राह्मण थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया*
*भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में स्वर्गीय " श्री अटल बिहारी वाजपेयी "  भी ब्राह्मण !!*

   *नेहरु सरकार से त्यागपत्र देने वाले पहले मंत्री , जिन्होंने पद की बजाय जनहित के लिए संघर्ष का रास्ता चुना और कश्मीर के सवाल पर अपने प्राणों की आहुति दी - वो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी ब्राह्मण थे*

*बीजेपी के सबसे बड़े सिद्धांतकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदू समाज की एकता व  जातिवाद के विरोधी भी ब्राह्मण थे*

*RSS  कि नींव डॉ. हेडगेवार जी ने डाली थी उन्होंने अपने खून का कतरा-कतरा हिंदुओं को ताकत देने और उन्हें एकसूत्र में पिरोने में खपा दिया ,- वो भी ब्राह्मण !!*

         *यही नहीं , देश में पहली कम्यूनिस्ट सरकार केरल में बनाने वाले नंबूदरीपाद समेत मार्क्सवादी आंदोलन के कई प्रमुख रणनीतिकार ब्राह्मण ही थे।*

*समकालीन नेताओं की बात करें तो तमिलनाडु में जयललिता ब्राह्मण थीं ,*
*मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ब्राह्मण है* 

         *दलित नेता बहन मायावती , जिन्होंने 'तिलक-  तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार' जैसा अपमानजनक नारा बार-बार लगवाया , उन पर जब लखनऊ के गेस्ट हाउस में सपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया ,शायद उनकी हत्या करने वाले थे , उस समय जान पर खेलकर उन गुंडों से लड़ने वाले और मायावती को सुरक्षित वहां से निकालने वाले " स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी " भी ब्राह्मण थे !!*

         *फिर भी , जिन्हें लगता है कि ब्राह्मण केवल मंदिर में घंटा बजाना जानता है - वो ये भी जान लें कि* 

*भारत के इतिहास का सबसे महान घुड़सवार योद्धा और सेनानायक - जो 20 साल के अपने राजनीतिक जीवन में कभी कोई युद्ध नहीं हारा , जिसने मुस्लिम शासकों के आंतक से कराहते देश में भगवा पताकाओं को चारों दिशाओं में लहरा दिया और जिसे बाजीराव-मस्तानी फिल्म में देखकर आपने भी तालियां ठोंकी होंगी , - वो बाजीराव बल्लाल भी ब्राह्मण था !!*

 *तो , ब्राह्मणों को कोसने वाले इतिहास को ठीक से पढ़ लो..!!*
 
*सिकंदर जिन्होंने आधी दुनिया जीत ली थी उन्हें हराने वाले राजा पोरस भी ब्राह्मण थे*
*सभी ब्राह्मण बन्धुओं से निवेदन किया जाता है कि अपने पूर्वजों का इतिहास बच्चों को अवश्य बताएं !!*

*अगर आप ब्राह्मण समाज के सच्चे हितैषी हो तो ज्यों कि त्यों पोस्ट दस ब्राह्मण बन्धुओं को शेयर जरूर करें*

मंगलवार, 6 अगस्त 2024

सिद्धार्थनगर पुलिस व SOG सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दस चोरी की मोटरसाइकिलों सहित दो ब्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 (सिद्धार्थनगर) SOG सर्विलांस व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में हुई बाइक चोरी की घटनाओं का किया गया सफल अनावरण ।
दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 10 अदद चोरी की मोटरसाइकिल, 03 अदद मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन कापी, 01 अदद इन्शयोरेन्स कापी, 03 अदद कूटरचित फर्जी आधार कार्ड, 01 एदद कूटरचित फर्जी ड्राइविंग लाइसेन्स, 01 एक अदद प्लास्टिक आधार कार्ड, 01 अदद प्लास्टिक ड्राइविंग लाइसेन्स कार्ड, 03 अदद लोहे के बने लाक खोलने के एलन्की, 02 अदद एंड्रायड व 01 अदद कीपैड मोबाइल व ₹ 7700/- रुपये नकद बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

आप को बता दें कि जनपद सिद्धार्थनगर में हुई बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था । गठित टीम द्वारा सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण, अरुण कान्त सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में एवं प्र0नि0 सन्तोष कुमार तिवारी थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के नेत्तृव में दिनांक 05.08.2024 को चेकिंग के दौरान फायर सर्विस मोड झण्डेनगर के पास से 02 अभियुक्तगण को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसकी निशानदेही पर चोरी की अन्य 10 अदद मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया । चोरी की बरामदशुदा मोटर साइकिलों के संबंध में थाना सिद्धार्थनगर पर मु0अ0सं0- 139/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस.पंजीकृत था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 317(4),318(4),319(2),336(3),338,340(2) बी.एन.एस. की बढोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को  नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।   

पूछताछ का विवरण-
मोटर साईकिल चालक प्रवीण कुमार चौरसिया उपरोक्त से पूछने पर बता रहा है कि साहब मैं कृष्णानगर तेतरी बाजार दिनेश के मकान में किराये का कमरा लेकर रहता हूँ । अवधेश प्रजापति मेरा मित्र है । हम दोनो सिद्धार्थनगर, बस्ती, सन्तकबीरनगर व महराजगंज जिलें में जाकर घूमकर रैकी कर मोटरसाईकिल चोरी करते है और चोरी की गयी मोटरसाईकिल को मौका तलाश कर नेपाल बार्डर की ओर जाकर बेच देते है । आज हम दोनो को तौलिहवा नेपाल निवासी नूर आलम बार्डर पर मोटरसाईकिल खरीदेने के लिए बुलाया था वहीं जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.प्रवीण कुमार चौरसिया पुत्र परशुराम चौरसिया निवासी मझवन खुर्द जिगनिहवा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.अवधेश प्रजापति पुत्र रुदल निवासी इमलिहा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर । 

बरामदगी का विवरण-
1.दस अदद चोरी की मोटरसाइकिल 
(UP51AK0804, UP51U6332, UP55AA3349 हीरो सुपर स्पेल्नड, UP58AB4092 , UP58Z1134 ,UP56AN8721 हीरो स्पेल्नडर प्लस, UP55K3475, UP51F4878 बजाज प्लैटिना, UP58AC8338 हीरो एचएफ डीलक्स, चेसिस न0 ME47C652EJ7157397 होन्डा साइन ) 
2.तीन अदद मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन कापी
3.एक अदद इन्शयोरेन्स कापी 
4.तीन अदद कूटरचित फर्जी आधार कार्ड
5.एक एदद कूटरचित फर्जी ड्राइविंग लाइसेन्स
6.एक एक अदद प्लास्टिक आधार कार्ड
7.एक अदद प्लास्टिक ड्राइविंग लाइसेन्स कार्ड
8.तीन अदद लोहे के बने लाक खोलने के एलन्की 
9.दो अदद एंड्रायड व एक अदद कीपैड मोबाइल 
10.₹ 7700 /- रुपये नकद बरामद ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.नि0 सन्तोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.उ0नि0 शेषनाथ यादव, प्रभारी एस0ओ0जी0 जनपद सिद्धार्थनगर ।
3.उ.नि. अनूप कुमार मिश्र चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
4.उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
5.मु0आ0 शमशाद अहमद, दिनेश कुमार यादव, आ0 द्वारा सिंह यादव, विशाल कुमार यादव, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
6.मु0आ0 दीलीप कुमार,आ0 वीरेन्द्र त्रिपाठी, छविराज यादव,सत्येन्द्र यादव,रोहित चौहान एस0ओ0जी0 टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
07.मु0आ0 जनार्दन प्रजापति, विवेक मिश्रा, आ0 अभिनन्दन सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।

रविवार, 21 जुलाई 2024

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा श्रावण मास/कावड़ यात्रा के दृष्टिगत थानाक्षेत्र बांसी, डुमरियागंज, इटवा के मंदिरो व घाट का किया गया निरीक्षण/भ्रमण

  (सिद्धार्थनगर) दिनांक 21-07-2024 को श्रावण मास/कावड़ यात्रा त्यौहार के दृष्टीगत जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद के थाना बांसी के राप्ती घाट तथा बाबा मटेश्वर नाथ धाम मिठवल बाजार सिद्धार्थनगर, थाना डुमरियागंज में भारत भारी मंदिर, थाना इटवा में कटेशरनाथ मंदिर आदि स्थलों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । श्रावण मास/कावड़ यात्रा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने, साथ ही सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मियों द्वारा निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया ।

शुक्रवार, 31 मई 2024

सिद्धार्थनगर जिले के सभी थानों की पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में किया गया सघन चेकिंग

सिद्धार्थनगर
       सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आज दिनांक 31.05.2024 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष द्वारा शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले चिन्हित हाट स्पॉट व भीड़-भाड़ वाले स्थानों के आस-पास पैदल गश्त/चेकिंग किया गया तथा आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुये जनसंवाद स्थापित किया गया ।

बुधवार, 29 मई 2024

थाना ढेबरूआ क्षेत्र में तालकुंडा के सधुवा नगर में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला एक युवक का शव

  सिद्धार्थनगर जिले के तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत स्थित थाना ढेबरूआ क्षेत्र में तालकुंडा के सधुवानगर में आम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला एक लगभग 24 वर्षीय युवक का शव, यह युवक अभी कल ही आया था मुंबई से अपने गाँव, जिसका आज सुबह पेड़ से लटकता हुआ मिला शव, जिसे देख लग रहा है हत्या की आशंका, इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना ढेबरूआ की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर लिया स्थिति का जायजा तत्पश्चात किया विधिक कार्यवाही शुरू, बरामद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया पोस्टमार्टम हाउस सिद्धार्थनगर, इस घटना में मृतक ब्यक्ति का नाम है जहान रज्जाक पुत्र लाले रज्जाक, यह हत्या है या आत्महत्या इसका अभी नहीं हो पाया है खुलासा

सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण के विरूद्ध की गयी गुण्डा एक्ट की कार्यवाही

सिद्धार्थनगर,   सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत दिनांक 28.05.2024 को चोरी, छेड़खानी आदि घटनाओं में संलिप्त 03 अभियुक्तगण 1. चन्द्र नरायन उर्फ शिवानंद पुत्र लक्ष्मी नरायन निवासी पकरडीहा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर 2. शिवनरायन पुत्र लक्ष्मी नरायन निवासी पकरडीहा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर 3. विनोद पुत्र सम्पत निवासी कपिया थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर के विरूद्ध धारा 3(3) गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 की कार्यवाही की गयी ।

मंगलवार, 28 मई 2024

अलग-अलग स्थानों पर एसएसबी ने एक-एक तस्कर को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर ( RamDeoDwivedi ) 
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी नरकुल एवं वन विभाग के संयुक्त गस्ती दल द्वारा 16 नग कछुओं के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गये नेपाली तस्कर 40 बर्षीय श्याम नारायण हरिजन पुत्र राम निवासी ग्राम ननौली, गैंडहवा, गाँव पालिका-02 रुपन्देही (नेपाल) था। वहीं दूसरे खबर के अनुसार 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा एवं पुलिस के संयुक्त गस्ती दल द्वारा नशीली दवाओं के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गये तस्कर 43 बर्षीय मोहम्मद आज़म उर्फ़ लल्लू पुत्र शराफत हुसैन निवासी ग्राम बर्डपुर बाज़ार, वार्ड नं0- 09, पल्टादेवी रोड, रामलीला मैदान, थाना मोहाना, जिला-सिद्धार्थनगर था। उसके पास एसएसबी ने 984 कैप्शूल नशीली दवा (Proxyco Spas) तथा 41 शीशी (Anrex) बरामद किया।

बीज कम्पनी ने किसानों को मुफ्त में वितरित किया धान का बीज..

शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनगर  ..  नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के छतहरा स्थित दाना पानी ढाबा में मंगलवार को सत्तर कृषकों को नुजिवीडो बीज कम्पनी ने किसानों को मुफ्त में धान के बीज वितरित कियें। आपको बतातें चलें कि धान का सीजन शुरू होते ही तमाम कम्पनियों ने अपने-अपने बीज को लेकर किसानों के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रही हैं और अपने-अपने बीज को लेकर मिटिंग कर खेती करने के तौर तरीके समझा रही हैं। इसी क्रम में बीज की जानी-मानी कम्पनी नुजिवीडो ने शोहरतगढ के दाना पानी ढाबा में क्षेत्र के लगभग सत्तर किसानों को मुफ्त बीज वितरण कर अपने कम्पनी के सभी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम को संचालित करने वालो में कम्पनी के एरिया मैनेजर प्रवेश सिंह, मार्केटिंग आफिसर राजदीप सिंह ने किसानों को अपने धान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।   ... RamDeoDwivedi

रविवार, 21 अप्रैल 2024

चुनाव ड्यूटी हेतु सिद्धार्थनगर पुलिस का जत्था मथुरा आदि के लिए पुलिस लाइन से हुआ रवाना

  सिद्धार्थनगर ( RamDeoDwivedi) लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्प्क्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद से द्वितीय चरण की चुनाव ड्यूटी हेतु मुख्यालय स्तर से कुल 46 पुलिस बल को जनपद मथुरा हेतु रोडवेज के 01 बस से पुलिस लाइन प्रांगण में बिफ्रिंग के उपरान्त पार्टी प्रभारी को फस्ट ऐड किट व लंच पैकेट प्रदान करते हुए वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया ।

 पुलिस बल द्वितीय चरण के मतदान ड्यूटी के उपरान्त तृतीय चरण हेतु जनपद फिरोजाबाद एवं चतुर्थ चरण हेतु जनपद हरदोई में निर्धारित तिथियों पर मतदान के दायित्यों का निर्वहन करेगी।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्प्क्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत मुख्यालय के प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा डा0 के0एस0 प्रताप अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के कुशल निर्देशन एवं श्री आर0के0 भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती के कुशल मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए आज दिनांक 21.04.2024 को जनपद से द्वितीय चरण की चुनाव ड्यूटी हेतु मुख्यालय स्तर से आवंटन के अनुरूप अतिरिक्त मुख्य आरक्षी/आरक्षी(सशस्त्र)-46 कुल पुलिस बल को जनपद मथुरा हेतु 01 रोडवेज की बस से एक मुख्य आरक्षी को प्रभारी नियुक्त करते हुए एवं उक्त बल के सकुशल आने व जाने का तथा सुदृढ़ प्रबन्ध हेतु श्री अरूण कान्त सिंह क्षेत्राधिकारी कार्यालय/चुनाव को प्रभारी राजपत्रित अधिकारी नियुक्त कर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए वीडियोंग्राफी/फोटोग्राफी कराकर सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में श्री सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी चुनाव जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में अच्छे से बिफ्रिंग के उपरान्त प्रत्येक कर्मी को लंच पैकेट (01 लीटर पानी को बोतल, बिस्कीट, नमकीन, फल आदि) व  पार्टी प्रभारी को फस्ट ऐड किट प्रदान करते हुए वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। उक्त बल द्वितीय चरण के मतदान ड्यूटी के उपरान्त  तृतीय चरण हेतु जनपद फिरोजाबाद एवं चतुर्थ चरण हेतु जनपद हरदोई में निर्धारित तिथियों पर मतदान के दायित्यों का निर्वहन करेगी। इस अवसर पर  श्री अरूण कान्त सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/चुनाव, श्री बी0एन0 गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन, निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ जनपद सिद्धार्थनगर आदि उपस्थित रहें।