रविवार, 9 नवंबर 2025

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के साथ मा0 राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आयोजित कार्यक्रम में आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया

     मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनन्दी बेन पटेल जी का सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम में दिनांक 10-11-2025 को आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को आज दिनांक 09.11.2025 को डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा श्री शिवशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी जनपद सिद्धार्थनगर के साथ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में ब्रीफिंग की गयी । ब्रीफिंग के दौरान पुलिस व्यवस्थापन, यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

शनिवार, 8 नवंबर 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन एवं वामा सारथी के तत्वाधान में पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर परिसर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

ज दिनांक 08.11.2025 को डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन एवं वामा सारथी के तत्वाधान में पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर परिसर में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया गया । शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा पुलिस लाइन व कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 09-14 वर्षीय बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया । एचपीवी संक्रमण से विभिन्न प्रकार के रोग कैंसर, गर्भाशय, ग्रीवा,, गुदा, लिंग, योनि और गले का कैंसर आदि होने का कारण बन सकता है । यह जननांग मस्सों को रोकने तथा प्रतिरक्षा प्रणाली को कुछ एचपीवी प्रकारों से लड़ने के लिए सुरक्षा प्रदान करता है तथा इस अवसर पर टीकाकरण कार्ड भी वितरित किया गया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जनपद सिद्धार्थनगर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

रविवार, 2 नवंबर 2025

शादी का झासा देकर नाबालिग को लड़की को भगा ले जाने वाले एक युवक थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

   सिद्धार्थनगर जिले के तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत स्थित थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के कस्बा शोहरतगढ़ से, अभिषेक अग्रहरी पुत्र भोला नामक 19 वर्षीय शोहरतगढ़ निवासी एक युवक नेपाल के तौलिहवा निवासनी एक नाबालिग लड़की को शोहरतगढ़ उसके ननिहाल से लेकर हो गया था फरार, जिसका लड़की के परिजनों द्वारा थाना शोहरतगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 165/25 , धारा 137(2), 87, 69, 61 (2) BNS व पाक्सो एक्ट कराया गया था दर्ज, मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए  खोजबीन कर दिया था शुरू, काफी खोजबीन के बाद मुखबिर की सूचना पर दिनांक 2 नवम्बर 2025 को थाना शोहरतगढ़ के एसआई संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल शिवाकांन्त यादव, महिला कास्टेबल अम्बिका ने उक्त वांछित अभियुक्त अभिषेक अग्रहरी को किया गिरफ्तार, साथ ही साथ उक्त अभियुक्त के कब्जे से अपहृता लड़की को किया बरामद

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

खुनुवा चौकी इंचार्ज का तस्करी के रेट की बात चीत का वीडियो हुआ वायरल, दूसरे को मिला चार्ज

   सिद्धार्थनगर जिले के तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत स्थित थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा के बार्डर पर स्थित खुनुवा पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज का पटाखा आदि की तस्करी करने के लिए वाहनों को नेपाल जाने के लिए लाइन देने के लिए रेट का बातचीत करने का वीडियो इस समय सोशलमीडिया में तेजी से हो रहा है वायरल, जिसे गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन ने उक्त चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही करते हुए उक्त के स्थान पर थाना लोटन में तैनात उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस वीरेन्द्र कुमार पासवान को बनाया नया पुलिस चौकी इंचार्ज खुनुवा  ... 

गुरुवार, 7 अगस्त 2025

मोहाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने थाना मोहाना क्षेत्र के निरंजनपुर में बुजुर्ग की हत्या कर शव को ईट से ढ़क कर छिपा देने के आरोपी दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    सिद्धार्थनगर ( उत्तर प्रदेश)  दिनांक 06.08.2025 को सुबह थाना मोहाना क्षेत्र के ग्राम बर्डपुर नं0-04 टोला निरंजनपुर में बुजुर्ग की हत्या कर शव को ईट के भट्टे में छिपा देने की सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा थाना मोहाना पुलिस द्वारा तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजा गया तथा थाना मोहाना पर विजय प्रताप पुत्र अमरीश जायसवाल साकिन दुल्हा सुमाली टोला पिपरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि ब्रिकफिल्ड भट्ठा पर नियुक्त चौकीदार /भण्डारी पर कार्य करने वाले व्यक्ति सुकई गोंड़ पुत्र स्व0 बदरी साकिन निरंजनपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 75 वर्ष कि दिनांक 05.08.2025 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर लाश को ईट के नीचे छिपा दिया गया था । इस तहरीरी सूचना के आधार पर थाना मोहाना पर मु0अ0स0 121/2025 धारा 103(1),238(ख) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व विश्वजीत शौर्य, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल प्रयवेक्षण में रोहित उपाध्याय थानाध्यक्ष मोहाना मय टीम व जनपदीय एसओजी पुलिस टीम का गठन किया गया था । गठित संयुक्त टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक तरीको का प्रयोग करते हुये घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 01.योगेन्द्र 02. किसलावती को थानाक्षेत्र के हरैया जंगल पुल के पास से गिरफ्तार कर सनसनीखेज घटना का  24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण किया गया ।

 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01-योगेन्द्र पुत्र सुकई गौड़ साकिन बर्डपुर नं0-04 टोला निरंजनपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 34 वर्ष । 
02.किसलावती पत्नी योगेन्द्र साकिन बर्डपुर नं0-04 टोला निरंजनपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 31 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
01.घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल (01 अदद बांस का ड़ण्डा)

*पूछताछ का विवरण-*
                  अभियुक्त योगेन्द्र द्वारा पूछताछ में बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदि था और पिछले कई सालों से वह जमीन को बेच कर उसी पैसे से शराब पीता था । जिसको लेकर हम लोगो में काफी विवाद होता रहता था । मुझे पता चला कि मेरे पिता दोबारा जमीन बेचने वाले है तो मैं उनको बेचने से मना किया लेकिन वह माने नहीं, जिसको लेकर हम दोनों में झगड़ा हुआ । इसलिए में तंग आकर अपनी पत्नी के साथ मिलकर दिनांक 05.08.2025 की रात्रि को भट्टे पर गया, जहां मेरे पिता सो रहे थे कि मै डंडे से अपने पिता के सिर पर जान से मारने की नियत से प्रहार कर दिया जिससे वो नीचे गिरे गये । उसके बाद मैने अपने पिता का गला दबाया तथा मेरी पत्नी पैर पकड़ कर दबायी थी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी । मृत्यु हो जाने के बाद हम दोनों मिलकर लाश को घसीटते हुए भट्टे की तरफ ले गए और लाश को ईट से ढ़क कर शव को छिपा दिये ताकि सुबह हो जाने पर शव को ले जाकर नदी में फेंक दिया जाय ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01.रोहित उपाध्याय थानाध्यक्ष थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.जीवन त्रिपाठी एसओजी टीम प्रभारी जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.उ0नि0 रतीश चंचल पाण्डेय, बिरेन्द्र यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.मु0आ0 राजीव शुक्ला, दिलिप कुमार एसओजी टीम जनपद सिद्धार्थनगर । 
05.आरक्षी वीरेन्द्र तिवारी, रोहित चौहान, सत्येन्द्र यादव एसओजी टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
06.आऱक्षी सौरभ कुमार, रोहित यादव, अरबिन्द चौहान थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
07.महिला आरक्षी रोमी तिवारी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

मंगलवार, 29 जुलाई 2025

अपर पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों के साथ किया बैठक

 सिद्धार्थनगर (अभिषेक द्विवेदी, विशेष संवाददाता, ऊँ टाइम्स) शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 29 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में जनपद के स्कूलों मे संचालित हो रहे बिना फिटनेस/अधिवर्षता आयु पूर्ण हो चुके वाहनों के संचालन न किये जाने के संबंध में एक बैठक आहूत की गयी, जिसमें जनपद के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कांत सिंह, प्रभारी यातायात अमरेश कुमार एवं जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए । इस बैठक में स्कूल के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को बिना फिटनेस के स्कूली वाहन का उपयोग न करने एवं फिटनेस समाप्त वाहनों का फिटनेस सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से नवीनीकरण तथा अधिवर्षता आयु पूर्ण हो चुके वाहनों के संचालन न करने हेतु निर्देशित किया गया एवं शासन द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया ।

रविवार, 27 जुलाई 2025

RO व ARO परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना का किया निरीक्षण

  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाले RO व ARO परीक्षा 2025 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर राजा गणपति आर ने जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील नौगढ़ अन्तर्गत स्थित स्थित RO व ARO परीक्षा केन्द्र सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना का आज किया  निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान परीक्षा के सम्बन्ध में यहाँ पर की गई व्यवस्था का लिया गया जायजा, तथा उक्त परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मंगलवार, 22 जुलाई 2025

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की भब्यता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में जनपद न्यायालय में किया गया बैठक

सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, के निर्देशानुसार दिनांक 22-07-2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर के दिशा-निर्देश में दिनांक 13-09-2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु शैलेन्द्र नाथ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर की अध्यक्षता में जिले के अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में उज्जवल कुमार त्रिपाठी श्रम प्रर्वतन अधिकारी, रितिक वर्मा आबकारी इन्स्पेक्टर, श्रीमती विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तवा पूर्ति निरीक्षक एवं दिलीप कुमार वरिष्ठ निरीक्षक बाटमाप एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर शैलेन्द्र नाथ द्वारा दिनांक 13-09-2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु जिले के अधिकारीगण के साथ विचार-विमर्श किया गया तथा साथ ही साथ यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा प्रभावशाली माध्यम है जो त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करता है। इससे न केवल न्यायिक प्रक्रिया का बोझ कम होगा, बल्कि जनता को समयबद्ध न्याय प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। जिले के अधिकारियों को चाहिए कि वे आपसी समन्वय एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए लंबित वादों की सूची तैयार करें, पक्षकारों से संपर्क कर समाधान हेतु प्रोत्साहित करें, और प्री-लिटिगेशन मामलों को प्राथमिकता दें। इससे विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव होगा। लोक अदालत में मामलों का समाधान आपसी सहमति से होता है, जिससे पक्षकारों के बीच रिश्तों में कटुता नहीं आती और सामाजिक सौहार्द भी बना रहता है। यह पहल न केवल न्याय प्रणाली को सशक्त बनाएगी, बल्कि "न्याय सबके लिए" के सिद्धांत को भी सार्थक करेगी।

बुधवार, 16 जुलाई 2025

बढ़नी कस्बे में पति पत्नी की संदिग्ध हालत में हुई मौत, हत्या की आशंका

  सिद्धार्थनगर जिले के थाना ढेबरूआ अन्तर्गत स्थित बढ़नी कस्बे में भारतीय स्टेशन बैक के सामने एक मकान में पति पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश, जिसकी पहचान दवा ब्यापारी मोहन अग्रवाल व उनके पत्नी के रूप में हुई, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शुरू किया विधिक कार्यवाही!

मंगलवार, 8 जुलाई 2025

थाना मोहाना पुलिस व SOG ने मिलकर गोली मारकर 25000 के इनामी अभियुक्त को तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी)  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनेश कुमार सरोज थानाध्यक्ष लोटन व रोहित उपाध्याय थानाध्यक्ष मोहाना व जीवन त्रिपाठी प्रभारी SOG, की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक- 07/08.07.2025 की रात्रि को अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संयुक्त चेकिंग के दौरान जनपद के थाना ढेबरूआ, गोल्हौरा, त्रिलोकपुर व खेसरहा से विभिन्न मुकदमे में वांछित तथा ₹25,000/- इनामिया, जनपद का टॉप 10 शातिर अपराधी सिराजुद्दीन उर्फ़ बबलू पुत्र ओवैदूर्रहमान निवासी वर्डपुर गोसाईगंज थाना मोहाना की संयुक्त पुलिस टीम व बदमाश में मुठभेड़ हुयी, उक्त अभियुक्त सिराजुद्दीन उर्फ़ बबलू ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष लोटन बाल-बाल बच गये, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे घायलावस्था में लोटन-ठोठरी मार्ग पर महदेईया मोड़ के पास से किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त द्वारा पुलिस पर अवैध असलहे से फायर करने अन्य बरामदगी के आधार पर थाना लोटन में मु0अ0स- 86/2025 धारा 109(2) BNS व 3/25, 5/27(1) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

रविवार, 4 मई 2025

थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा अपहरण के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद

 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर एवं श्री सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन पर व मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर, सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में यशवन्त सिंह प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व मे थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2025 धारा 137(2),87,352,351(2) बी.एन.एस. से सम्बन्धित अभियुक्त जावेद को ग्राम पिपरहवा में गनवरिया तिराहे गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर, माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. जावेद पुत्र जहाँगीर निवासी ग्राम तरैनी थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर।

*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण* -
01. उ0नि0 रामा प्रसाद यादव, थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर।
02. मु0आ0 विकास सिंह थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर।
03. म0का0 अनुपम सिंह थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर।

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

लूट कांड में दो अभियुक्त चढ़े चिल्हिया पुलिस के हत्थे

सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी, ऊँ टाइम्स)  दिनांक 10 फरवरी 2025 की शाम को थाना चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम अहिरौली के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना चिल्हिया पर मु0अ0सं0 13/2025 का अंतर्गत धारा 309(4) BNS पंजीकृत किया गया था । अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु विशेष पुलिस टीम (थाना चिल्हिया पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम) का गठन किया गया था । अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2025 को पल्टा देवी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, मुखवीर खास की सुचना पर दो अभियुक्तो को दिनांक 25.02.2025 को टेकनार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से दिनांक 10.02.2025 को घेन्सा चौराहे के पास से हुई लूट से ₹ 14,800/- नगद ,08 एन्ड्रायड मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद जिसके आधार पर पूर्व में पंजीकृत मु0आ0सं0 13/2025 धारा 309 (4) में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

बरामदगी का विवरण-
01. 08 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन ।
02. ₹14,810 नगद चिल्हिया (लूट के) ।
03. लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–
01.विकास गुप्ता पुत्र अनील गुप्ता निवासी बचगंगपुर (पचगंगपुर) थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज ।
02.विनय यादव पुत्र मन्नू यादव निवासी जगेशरपुर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज ।

पूछ-ताछ का विवरण–
पुलिस टीम की पूछताछ में आभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम दोनो लोग तथा हमारा तीसरा साथी अंबुज पाण्डेय जो थाना बृजमनगंज का रहने वाला है अपने शौक को पूरा करने के लिये हम लोग आसपास के क्षेत्रों में सुनसान रास्तो पर मिलने वाले लोगो से उनका मोबाइल पैसा आदि छीन लूट लेते है हमलोग उन पैसो से अपना शौक पुरा करते है दिनांक 10.02.2025 को हमलोग धेन्सा चौराहे के पास नहर वाले रोड पर एक मोटर साइकिल वाले से भी पैसा लूटे थे उसदिन गाडीं विकास गुप्ता चला रहा था पीछे अंबुज व विनय बैठे थे और हमलोगो ने पैसा छीन लिये थे उसमें से अंबुज पाण्डेय ने हमलोगो को ₹15,000/- दिया था । हम लोगो को आज अंबुज पाण्डेय नेपाल बुलाया था वहाँ पर इस लूटे हुए मोबाइलों को हम लोग बेचते तथा आपस में पैसे को बाटते ।

वांछित अभियुक्त (अंबुज पाण्डेय) का आपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0सं0 41/2023 धारा 392, 411 भा0दं0वि0 थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.मु0अ0सं0 182/2023 धारा 120(B), 392, 411 भा0दं0वि0 थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.मु0अ0सं0 216/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01.प्रभारी निरीक्षक दूर्गा प्रसाद थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0 जीवन त्रिपाठी एसओजी प्रभारी जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.उ0नि0 दिनेश सरोज सर्विलांस प्रभारी जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.उ0नि0 जावेद खान, वीरेन्द्र यादव थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
05.मु0आ0 जनार्दन प्रजापति, हिन्दे आजाद सर्विलांस सेल सिद्धार्थनगर ।
06.मु0आ0 राजीव शुक्ला, आशुतोष धऱ दूबे, दिलीप कुमार, आरक्षी वीरेन्द्र तिवारी, सत्येन्द्र कुमार, रोहित चौहान, छविराज यादव एस0ओ0जी0 जनपद सिद्धार्थनगर ।
07.आ0 आलोक यादव, सत्यवीर पन्नेलाल गुप्ता थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।