बुधवार, 13 मई 2026
मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है
मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है । ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें!
शनिवार, 21 फ़रवरी 2026
बारात कार्यक्रम के दौरान चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल 17 वर्षीय शनी की इलाज के दौरान हुई मौत
सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रोमनदेई गांव में बारात में शामिल होने गए 17 वर्षीय युवक की अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी निवासी शनि निषाद (17 वर्ष) पुत्र मुकेश निषाद शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के ही रोमनदेई गांव में एक बारात में शामिल होने गया था। बताया जाता है कि रात करीब 10:30 बजे वह सड़क किनारे मौजूद था, तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल शोहरतगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला मुख्यालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना परिजनों द्वारा शोहरतगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
शनिवार, 7 फ़रवरी 2026
जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में शोहरतगढ़ में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर 07 फरवरी 2026/शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तहसील शोहरतगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्र तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराये।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस शोहरतगढ़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये। जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगायेगे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 56 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-44, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-02, विकास-01, कृषि-02, जलनिगम-01, शिक्षा-01, विद्युत-02, नगर पंचायत-02, पूर्ति-01, प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। राजस्व के 06 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार शोहरतगढ़, तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 30 जनवरी 2026
सुनेत्रा पवार ने लिया महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद का शपथ
(अपडेटेड 31 जनवरी 2026)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार के असामयिक निधन के बाद उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है!
अजित पवार के निधन के बाद इस बात पर चर्चा शुरू हो गई थी कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को अब उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए!
सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम के पद पर काबिज़ होने वाली पहली महिला हैं. उन्होंने शाम पांच बजे मुंबई के लोक भवन में शपथ ली, उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद की शपथ दिलाई!
डिप्टी सीएम अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया था और उनके निधन के बाद ये पद ख़ाली हुआ था!
सुनेत्रा पवार के भाई पद्मसिंह पाटिल और शरद पवार की दोस्ती की वजह से दोनों परिवार नज़दीक आए
कुल मिलाकर, राजनीतिक हलकों में अजित पवार के उत्तराधिकारी को लेकर बहस जारी थी, वहीं सुनेत्रा पवार के नाम पर चर्चा तेज़ हो गई थी!
राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार कई सालों से सक्रिय राजनीति से दूर रहीं, लेकिन वह हमेशा बारामती के चुनावी अभियानों में पर्दे के पीछे से प्रेरक शक्ति बनी रहीं!
अपने बेटे पार्थ पवार के मावल से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद सुनेत्रा पवार ने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना शुरू किया! साल 2024 में उन्होंने अपनी ननद सुप्रिया सुले के ख़िलाफ़ लोकसभा चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और बाद में वह राज्यसभा सांसद बनींबनीं!
उनके सांसद बनने के बाद पवार परिवार में कुल तीन सांसद और दो विधायक हुए. लेकिन अजित पवार के निधन के बाद आगे क्या होगा? इस मुद्दे पर चर्चा के बीच, यह मांग उठ रही थी कि अजित पवार के राजनीतिक खाते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास रखे जाएं और पार्टी का नेतृत्व सुनेत्रा पवार को सौंप दिया जाए.
मंगलवार, 27 जनवरी 2026
सिद्धार्थनगर महोत्सव के लिए 28 जनवरी से 1 फरवरी तक के लिए पुलिस प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन
सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी) पुलिस प्रशासन ने 28 जनवरी से एक फरवरी तक बीएसए ग्राउंड सिद्धार्थनगर में होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव को लेकर रूट डायवर्ट किया है। साथ ही पार्किंग स्थल भी चिन्हित किया गया है। यह डायवर्जन आकस्मिक सेवा यान व विद्यालय वाहन पर लागू नहीं होगा। धानी-उस्का की तरफ से आने वाले बड़े वाहन/चार पहिया वाहन जिन्हें बर्डपुर, मोहाना, शोहरतगढ़ व बांसी की तरफ जाना है, पकड़ी से सनई होते हुए आगे जाएंगे। शोहरतगढ़, चिल्हिया व बांसी की तरफ से आने वाली बड़े वाहन/चार पहिया वाहन जिन्हें उस्का, धानी की तरफ जाना है वह सभी वाहन सनई से पकड़ी,उस्का होते हुए जाएंगे।
मोहाना, बर्डपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन/चार पहिया वाहन जिन्हें उस्का, धानी की तरफ जाना है वह सभी वाहन सनई से पकड़ी, उस्का होते हुए आगे जाएंगे। मोहाना,बर्डपुर,कपिलवस्तु,बांसी,शोहरतगढ़,चिल्हिया की तरफ से आने वाले बड़े वाहन जिन्हें नवीन मंडी स्थल की तरफ जाना है वह सभी वाहन सनई से पकड़ी व हाईडिल तिराहा से होते हुए रात 12.00 बजे से प्रातः नौ बजे के बीच जाएंगे। हाईडिल की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें सिद्धार्थनगर महोत्सव में जाना है की पार्किंग व्यवस्था बसडिलिया मोड़/ कांशीराम आवास कॉलोनी के सामने अशोक मार्ग पर स्थित ग्राउंड में किया गया है, वहां से वाहन खड़ा करने के बाद महोत्सव स्थल तक पैदल ही जाएगे। साड़ी की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पीडबल्यूडी ग्राउंड में किया गया है। वहां से वाहन खड़ा करने के बाद पैदल ही जाएंगे। हाईडिल तिराहा एवं साड़ी तिराहा से सिद्धार्थनगर महोत्सव जाने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था जिला उद्यान पार्क के पास किया गया है, वहां से वाहन खड़ा करने के बाद महोत्सव स्थल तक पैदल ही जाएंगे।
गुरुवार, 15 जनवरी 2026
रिवाल्वर चोरी की घटना में 25000 के इनामी एक वांछित अभियुक्त को SOG व थाना इटवा पुलिस ने मिलकर किया गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) SOG टीम सिद्धार्थनगर व थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थानाक्षेत्र इटवा से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर के मामले में वांछित ₹25,000/- के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।*
*◆अभियुक्त के कब्जे से एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन (चोरी का) बरामद किया गया ।*
दिनांक 09/10.08.2025 की रात्रि में राहुल कुमार पाठक पुत्र श्री हरी प्रकाश पाठक निवासी सहदेईया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के घर कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा घर के पीछे से छत के रास्ते घर मे घुस कर आलमारी बक्सा व अटैची का ताला तोड़कर एक अदद् लाइसेंसी शस्त्र रिवाल्वर नंम्बर P8959 शस्त्र अनुज्ञप्ति संख्या 354 थाना इटवा 06 अदद कारतूस व 02 अदद मोबाइल और कुछ नगद रुपये चोरी कर लिये थे जिसके संबंध मे थाना इटवा पर दिनांक 10.08.2025 को मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4),305(A) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसमें पूर्व में 01अभियुक्त शिवराम यादव पुत्र नामी यादव निवासी पिपरा पाण्डेय थाना इटवा को गिरफ्तार किया गया था । उसका दूसरा साथी रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई पुत्र ध्रुव कन्नौजिया निवासी पिपरा पाण्डेय जो पिछले से 04 माह से फरार था जिस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर महोदय द्वारा गिरफ्तारी हेतु ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन पर पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 14.01.2026 को जनपदीय एसओजी व थाना इटवा पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4),305(A) बीएनएस में वांछित ₹25,000/-के ईनामिया अभियुक्त को रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई पुत्र ध्रुव कन्नौजिया निवासी पिपरा पाण्डेय थाना इटवा को इटवा-बांसी मार्ग पर खरदेवरी भट्टे के पास से गिरफ्तार कर चोरी का 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4), 305(A), 317(2) बीएनएस मे आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01.रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई पुत्र ध्रुव कन्नौजिया निवासी पिपरा पाण्डेय थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
*बरामदगी का विवरण-*
01.एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन (चोरी का)
*पूछ-ताछ का विवरण-*
पूछताछ किया गया तो पकड़े गये अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं तथा मेरे गांव का शिवराम यादव पुत्र नामी यादव ने मिलकर दिनांक 09/10.08.2025 की रात में ग्राम सहदेईया के एक घर में चोरी किये थे, उसी चोरी में एक रिवाल्वर, कारतूस, दो मोबाईल फोन व कुछ रुपया मिला था । जिसमे से एक मोबाईल फोन व रिवाल्वर तथा रुपया मेरा साथी शिवराम यादव ने ले लिया तथा मुछे यह मोबाईल फोन व कुछ रुपया हिस्सा मिला था वह रुपये खर्च हो गये तथा यह मोबाईल अपने पास रखा था आज बेचने के लिये यहां पर खड़ा होकर ग्राहक का इन्तजार कर रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01.रविन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0 जीवन त्रिपाठी एसओजी प्रभारी जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.उ0नि0 नागेन्द्र सिंह,राजेन्द्र प्रसाद थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.आरक्षी रोहित चौहान, सत्येन्द्र यादव, जनार्दन प्रजापति एसओजी टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
05.आरक्षी नरेन्द्र देव चौहान, रविश यादव थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)