रविवार, 18 अगस्त 2024

ब्राम्हणों को कोसने व नीचा दिखाने वाले, पढ़ें ब्राह्मण का इतिहास, यह है ब्राम्हणों का इतिहास

    कम से कम जो ब्राह्मण , ब्राह्मणत्व को मानते हो उनको यह जानकारी होना अति आवश्यक है

 *त्रेता युग में क्षत्रियों का शासन था !!*

    *महाभारत काल में यादव क्षत्रियों का शासन था !!*
         *उसके बाद दलित-मौर्य और बौद्धों का राज था !!*

         *उसके बाद 600 साल मुसलमान बादशाह (अरबी लुटेरों) का राज था..*

      *फिर 300 साल अंग्रेजों का राज था,* 

   *पिछले 71 वर्षों से अंबेडकर का संविधान राजकाज चला रहा है़*

*लेकिन फिर भी सब पर अत्याचार ब्राह्मणों द्वारा किया गया... आश्चर्यचकित करने वाली बात है*!!

   *मूर्खता की कोई सीमा नहीं !*!

  *ब्राह्मणों को गाली देना, कोसना,उन्हें कर्मकांडी,पाखंडी , लालची,भ्रष्ट,ढोंगी जैसे विशेषणों के द्वारा अपमानित करना आजकल ट्रेंड में है*!

*कुछ लोग ब्राह्मणों को सबक सिखाना चाहते हैं , कुछ उन्हें मंदिरों से बाहर कर देना चाहते हैं*

. *वगैरह-वगैरह !!*

     *कुछ कथित रूप से पिछड़े लोगों को लगता है कि ब्राह्मणों की वजह से ही वो 'पिछड़े' रह गये,*
 *दलितों की अपनी दलीलें हैं ,*
*कभी - कभी अन्य जातियों के लोगों के श्रीमुख से भी इस तरह की ब्राह्मण विरोधी बातें सुनने को मिल जाती हैं !*!

         *आमतौर से ये धारणा फैलाई जा रही है कि ब्राह्मणों की वजह से समाज पिछड़ा रह गया*
 *लोग अशिक्षित रह गये, समाज जातियों में बंट गया, देश में अंधविश्वासों को बढ़ावा मिला*
.. *वगैरह - वगैरह !!*

   *आज , ऐसे सभी माननीयों को हृदय से धन्यवाद देते हुए हम आपको जवाब दे रहे हैं*
 ... *हम वैधानिक चेतावनी के साथ कि , हम किसी प्रकार की जातीय श्रेष्ठता में विश्वास नहीं रखते !!*

         *लेकिन आप जान लीजिये , - वो कौटिल्य , जिसने संपूर्ण मगध साम्राज्य को संकटों से मुक्ति दिलाई*
   *देश में जनहितैषी सरकार की स्थापना कराई , भारत की सीमाओं को ईरान तक पहुंचा दिया और कालजयी ग्रन्थ 'अर्थशास्त्र' की रचना की (जिसे आज पूरी दुनिया पढ़ रही है) वो कौटिल्य ब्राह्मण थे !!*
   *आदि शंकराचार्य जिन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधने के प्रयास किये, 8वीं सदी में ही पूरे देश का भ्रमण किया ,विभिन्न विचारधाराओं वाले तत्कालीन विद्वानों- मनीषियों से शास्त्रार्थ कर उन्हें हराया, देश के चार कोनों में चार मठों की स्थापना कर हर हिंदू के लिए चार धाम की यात्रा का विधान किया,जिससे आप इस देश को समझ सकें वो शंकराचार्य ब्राह्मण थे !!*
*कर्नाटक के जिन लिंगायतों को बुद्धिष्ट हिंदुओं से अलग करना चाहतें हैं , उनके गुरु और लिंगायत के संस्थापक - बसव - भी ब्राह्मण थे !!*
*भारत में सामाजिक - वैचारिक उत्थान , विभिन्न जातियों की समानता , छुआछूत -भेदभाव के खिलाफ समाज को एक करने वाले भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत रामानंद , (जो केवल "कबीर" के ही नहीं बल्कि "संत रैदास" के भी "गुरु" थे) ब्राह्मण थे !!*

*दिल्ली में जिस भव्य अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करके दलितों समेत सभी जातियों के लोग खुद को धन्य मानते हैं, उस मंदिर की स्थापना करने वाला स्वामीनारायण संप्रदाय है जिसके जनक घनश्याम पांडेय भी ब्राह्मण थे !!*
*वक्त केअलग-अलग कालखंड में हिंदू समाज में व्याप्त हो चुकी बुराईयों को दूर करने के लिए 'आर्य समाज' व 'ब्रह्म समाज' के रूप में जो दो बड़े आंदोलन देश में खड़े हुए , इन दोनों के ही जनक क्रमश: "स्वामी दयानंद सरस्वती व राजा राममोहनराय"          ( जिन्होंने हमें सती प्रथा से मुक्ति दिलाई ) ब्राह्मण थे !*

*भारत में विधवा विवाह की शुरुआत कराने वाले "ईश्वरचंद्र विद्यासागर" भी ब्राह्मण थे,*

 *इन सभी संतों ने जाति-पांति,छुआछूत,भेदभाव के खिलाफ समाज को जागरुक करने में अपना जीवन खपा दिया*
  *भगवान श्रीराम  की महिमा को '        " रामचरित मानस " ' के जरिये घर-घर में पहुंचाने वाले "तुलसीदास" और भगवान श्रीकृष्ण  की भक्ति की लहर पैदा करने वाले वल्लभाचार्य भी ब्राह्मण थे !*

 *ये भी याद रखिये - मंदिरों में यदि ब्राह्मणों का वर्चस्व था , जैसा कि आप लोग कहते हैं,फिर भी भारत में भगवान परशुराम (ब्राह्मण) के मंदिर नहीं मिलते  हैं*
*विदेशी आधिपत्य के खिलाफ सबसे पहले विद्रोह का बिगुल बजाने संन्यासियों में से अधिकांश लोग ब्राह्मण थे ,*

 *अंग्रेजों की तोपों के सामने सीना तानने वाले मंगल पांडेय , रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेज अफसरों के लिए दहशत का पर्याय बन चुके चंद्रशेखर आजाद , फांसी के फंदे पर झूलने वाले राजगुरु - ये सभी ब्राह्मण थे !!*

    *वंदेमातरम जैसी कालजयी रचना से पूरे देश में देशभक्ति का ज्वार पैदा करने वाले बंकिमचंद्र चटर्जी , जन-गण-मन के रचयिता रविंद्रनाथ टैगोर ब्राह्मण , देश के पहले आईएएस (तत्कालीन ICS) सत्येंद्रनाथ टैगोर भी ब्राह्मण थे*

 *स्वतंत्रता आंदोलन के नायक गोपाल कृष्ण गोखले गांधी जी के गुरु थे*
*बाल गंगाधरतिलक, राजगोपालाचारी भी ब्राह्मण थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया*
*भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में स्वर्गीय " श्री अटल बिहारी वाजपेयी "  भी ब्राह्मण !!*

   *नेहरु सरकार से त्यागपत्र देने वाले पहले मंत्री , जिन्होंने पद की बजाय जनहित के लिए संघर्ष का रास्ता चुना और कश्मीर के सवाल पर अपने प्राणों की आहुति दी - वो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी ब्राह्मण थे*

*बीजेपी के सबसे बड़े सिद्धांतकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदू समाज की एकता व  जातिवाद के विरोधी भी ब्राह्मण थे*

*RSS  कि नींव डॉ. हेडगेवार जी ने डाली थी उन्होंने अपने खून का कतरा-कतरा हिंदुओं को ताकत देने और उन्हें एकसूत्र में पिरोने में खपा दिया ,- वो भी ब्राह्मण !!*

         *यही नहीं , देश में पहली कम्यूनिस्ट सरकार केरल में बनाने वाले नंबूदरीपाद समेत मार्क्सवादी आंदोलन के कई प्रमुख रणनीतिकार ब्राह्मण ही थे।*

*समकालीन नेताओं की बात करें तो तमिलनाडु में जयललिता ब्राह्मण थीं ,*
*मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ब्राह्मण है* 

         *दलित नेता बहन मायावती , जिन्होंने 'तिलक-  तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार' जैसा अपमानजनक नारा बार-बार लगवाया , उन पर जब लखनऊ के गेस्ट हाउस में सपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया ,शायद उनकी हत्या करने वाले थे , उस समय जान पर खेलकर उन गुंडों से लड़ने वाले और मायावती को सुरक्षित वहां से निकालने वाले " स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी " भी ब्राह्मण थे !!*

         *फिर भी , जिन्हें लगता है कि ब्राह्मण केवल मंदिर में घंटा बजाना जानता है - वो ये भी जान लें कि* 

*भारत के इतिहास का सबसे महान घुड़सवार योद्धा और सेनानायक - जो 20 साल के अपने राजनीतिक जीवन में कभी कोई युद्ध नहीं हारा , जिसने मुस्लिम शासकों के आंतक से कराहते देश में भगवा पताकाओं को चारों दिशाओं में लहरा दिया और जिसे बाजीराव-मस्तानी फिल्म में देखकर आपने भी तालियां ठोंकी होंगी , - वो बाजीराव बल्लाल भी ब्राह्मण था !!*

 *तो , ब्राह्मणों को कोसने वाले इतिहास को ठीक से पढ़ लो..!!*
 
*सिकंदर जिन्होंने आधी दुनिया जीत ली थी उन्हें हराने वाले राजा पोरस भी ब्राह्मण थे*
*सभी ब्राह्मण बन्धुओं से निवेदन किया जाता है कि अपने पूर्वजों का इतिहास बच्चों को अवश्य बताएं !!*

*अगर आप ब्राह्मण समाज के सच्चे हितैषी हो तो ज्यों कि त्यों पोस्ट दस ब्राह्मण बन्धुओं को शेयर जरूर करें*

मंगलवार, 6 अगस्त 2024

सिद्धार्थनगर पुलिस व SOG सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दस चोरी की मोटरसाइकिलों सहित दो ब्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 (सिद्धार्थनगर) SOG सर्विलांस व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में हुई बाइक चोरी की घटनाओं का किया गया सफल अनावरण ।
दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 10 अदद चोरी की मोटरसाइकिल, 03 अदद मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन कापी, 01 अदद इन्शयोरेन्स कापी, 03 अदद कूटरचित फर्जी आधार कार्ड, 01 एदद कूटरचित फर्जी ड्राइविंग लाइसेन्स, 01 एक अदद प्लास्टिक आधार कार्ड, 01 अदद प्लास्टिक ड्राइविंग लाइसेन्स कार्ड, 03 अदद लोहे के बने लाक खोलने के एलन्की, 02 अदद एंड्रायड व 01 अदद कीपैड मोबाइल व ₹ 7700/- रुपये नकद बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

आप को बता दें कि जनपद सिद्धार्थनगर में हुई बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था । गठित टीम द्वारा सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण, अरुण कान्त सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में एवं प्र0नि0 सन्तोष कुमार तिवारी थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के नेत्तृव में दिनांक 05.08.2024 को चेकिंग के दौरान फायर सर्विस मोड झण्डेनगर के पास से 02 अभियुक्तगण को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसकी निशानदेही पर चोरी की अन्य 10 अदद मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया । चोरी की बरामदशुदा मोटर साइकिलों के संबंध में थाना सिद्धार्थनगर पर मु0अ0सं0- 139/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस.पंजीकृत था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 317(4),318(4),319(2),336(3),338,340(2) बी.एन.एस. की बढोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को  नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।   

पूछताछ का विवरण-
मोटर साईकिल चालक प्रवीण कुमार चौरसिया उपरोक्त से पूछने पर बता रहा है कि साहब मैं कृष्णानगर तेतरी बाजार दिनेश के मकान में किराये का कमरा लेकर रहता हूँ । अवधेश प्रजापति मेरा मित्र है । हम दोनो सिद्धार्थनगर, बस्ती, सन्तकबीरनगर व महराजगंज जिलें में जाकर घूमकर रैकी कर मोटरसाईकिल चोरी करते है और चोरी की गयी मोटरसाईकिल को मौका तलाश कर नेपाल बार्डर की ओर जाकर बेच देते है । आज हम दोनो को तौलिहवा नेपाल निवासी नूर आलम बार्डर पर मोटरसाईकिल खरीदेने के लिए बुलाया था वहीं जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.प्रवीण कुमार चौरसिया पुत्र परशुराम चौरसिया निवासी मझवन खुर्द जिगनिहवा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.अवधेश प्रजापति पुत्र रुदल निवासी इमलिहा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर । 

बरामदगी का विवरण-
1.दस अदद चोरी की मोटरसाइकिल 
(UP51AK0804, UP51U6332, UP55AA3349 हीरो सुपर स्पेल्नड, UP58AB4092 , UP58Z1134 ,UP56AN8721 हीरो स्पेल्नडर प्लस, UP55K3475, UP51F4878 बजाज प्लैटिना, UP58AC8338 हीरो एचएफ डीलक्स, चेसिस न0 ME47C652EJ7157397 होन्डा साइन ) 
2.तीन अदद मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन कापी
3.एक अदद इन्शयोरेन्स कापी 
4.तीन अदद कूटरचित फर्जी आधार कार्ड
5.एक एदद कूटरचित फर्जी ड्राइविंग लाइसेन्स
6.एक एक अदद प्लास्टिक आधार कार्ड
7.एक अदद प्लास्टिक ड्राइविंग लाइसेन्स कार्ड
8.तीन अदद लोहे के बने लाक खोलने के एलन्की 
9.दो अदद एंड्रायड व एक अदद कीपैड मोबाइल 
10.₹ 7700 /- रुपये नकद बरामद ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.नि0 सन्तोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.उ0नि0 शेषनाथ यादव, प्रभारी एस0ओ0जी0 जनपद सिद्धार्थनगर ।
3.उ.नि. अनूप कुमार मिश्र चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
4.उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
5.मु0आ0 शमशाद अहमद, दिनेश कुमार यादव, आ0 द्वारा सिंह यादव, विशाल कुमार यादव, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
6.मु0आ0 दीलीप कुमार,आ0 वीरेन्द्र त्रिपाठी, छविराज यादव,सत्येन्द्र यादव,रोहित चौहान एस0ओ0जी0 टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
07.मु0आ0 जनार्दन प्रजापति, विवेक मिश्रा, आ0 अभिनन्दन सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।