(सिद्धार्थनगर) दिनांक 21-07-2024 को श्रावण मास/कावड़ यात्रा त्यौहार के दृष्टीगत जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद के थाना बांसी के राप्ती घाट तथा बाबा मटेश्वर नाथ धाम मिठवल बाजार सिद्धार्थनगर, थाना डुमरियागंज में भारत भारी मंदिर, थाना इटवा में कटेशरनाथ मंदिर आदि स्थलों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । श्रावण मास/कावड़ यात्रा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने, साथ ही सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मियों द्वारा निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें