शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनगर .. नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के छतहरा स्थित दाना पानी ढाबा में मंगलवार को सत्तर कृषकों को नुजिवीडो बीज कम्पनी ने किसानों को मुफ्त में धान के बीज वितरित कियें। आपको बतातें चलें कि धान का सीजन शुरू होते ही तमाम कम्पनियों ने अपने-अपने बीज को लेकर किसानों के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रही हैं और अपने-अपने बीज को लेकर मिटिंग कर खेती करने के तौर तरीके समझा रही हैं। इसी क्रम में बीज की जानी-मानी कम्पनी नुजिवीडो ने शोहरतगढ के दाना पानी ढाबा में क्षेत्र के लगभग सत्तर किसानों को मुफ्त बीज वितरण कर अपने कम्पनी के सभी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम को संचालित करने वालो में कम्पनी के एरिया मैनेजर प्रवेश सिंह, मार्केटिंग आफिसर राजदीप सिंह ने किसानों को अपने धान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ... RamDeoDwivedi
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें